‘नियद नेल्लानार योजना’ (आपका अच्छा गांव योजना) के तहत नक्सल प्रभावित गांवों तक दी जा रही बुनियादी सुविधाएं कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन की ‘नियद नेल्लानार योजना’ (आपका अच्छा गांव योजना) के तहत नक्सल प्रभावित गांवों तक बुनियादी सुविधाएं कल्याणकारी परियोजनाओं का लाभ पहुंचाई जा रही है। उक्त योजनान्तर्ग त बुनियादी सुविधायें जैसे ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास सुविधा, उचित मुल्य दुकान, उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर, आंगनबाड़ी, उप स्वास्थ्य केन्द्र, बाेरवेल्स, सोलर पंप, काैशल विकास इत्यादि सुविधाएं प्रदान की जा रही है। इसी तारतम्य कौषल विकास विभाग के अंतर्गत नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थापित नये कैम्प के चारो ओर आने वाले चयनित ग्रामाें में निवासरत् परिवार के युवाओं के काैषल प्रषिक्षण हेतु सर्वे कर उनकी रूचि एवं योग्यता के अनुरूप इच्छुक युवाओं को कौषल प्रषिक्षण प्रदान किये जाने की कायर्वाही की जा रही है। जिसमें अब तक 3107 युवावों का सर्वे किया गयाहै, जिसमें से 1554 युवा द्वारा काैषल प्रषिक्षण की इच्छा व्यक्त की गई है, इन इच्छुक युवाओ काे क्रमषः जिला बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा एवं कांकेर में प्रधानमंत्री कौषल विकास योजना एवं आजीविका विकास कार्यक्रम के तहत 85 युवाओ को डाटा एन्ट्री आपरेटर, अस्सिटेंट इलेक्ट्रिषियन, हैंड एम्ब्राॅयडर, टू -व्हीलर सर्विस अस्सिटेंट, सीनियर ऐसोसिएट डेस्कटाॅप पब्लिशिंग हाॅफपेन्ट मैकिंग, एवं लैडिज गाॅरमेंट मेंकिंग कोर्स मेें प्रषिक्षण दिया जा रहा है।



