छत्तीसगढ़
Trending

सुशासन तिहार 2026 के तहत धमतरी में समाधान शिविर, मंत्री टंक राम वर्मा ने हितग्राहियों को योजनाओं का दिलाया लाभ


रायपुर, 21 मई 2026/


मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए चलाए जा रहे ‘सुशासन तिहार-2026’ के अंतर्गत आज धमतरी जिले में विकासखंड स्तरीय समाधान शिविरों का भव्य आयोजन किया गया। इस महाअभियान के तहत कुरूद विकासखंड के ग्राम चोरभट्टी में नौवां और धमतरी विकासखंड के ग्राम पीपरछेड़ी में दसवां समाधान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


ग्राम पीपरछेड़ी में आयोजित विशाल क्लस्टर शिविर में प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री Tank Ram Verma मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


शिविर को संबोधित करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह से गांव, गरीब और किसानों के कल्याण के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचे।


सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रथम कैबिनेट बैठक में ही 18 लाख गरीब परिवारों के लिए पक्के मकान स्वीकृत किए गए हैं और आवास प्लस योजना की पात्रता में ढील देकर अधिक से अधिक जरूरतमंदों को लाभान्वित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, समय पर बोनस वितरण, महतारी वंदन योजना, रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी उपलब्धियों का उल्लेख किया।


पीपरछेड़ी क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 22 ग्राम पंचायतों—पीपरछेड़ी, डाही, अंगारा, हंकारा, सेमरा डी, सेंचुवा, बिजनापुरी, बोड़रा, पुरी, धौराभाठा, लिमतरा, गागरा, सांकरा, सम्बलपुर, सेहराडबरी, भोथली, कंडेल, नवागांव, बिरेतरा, छाती और शंकरदाह—के ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


शिविर में कुल 3,021 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 164 मामलों का मौके पर ही त्वरित निराकरण कर लोगों को राहत दी गई। शेष आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।


कलेक्टर Abinash Mishra ने बताया कि जिले में कुल 40 समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें अब तक 10 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। इन शिविरों के माध्यम से लगभग 120 प्रकार की सेवाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही हैं।



हितग्राहियों को बांटी गई खुशियां: कृषि यंत्र से लेकर ट्राईसाइकिल तक का वितरण


शिविर के दौरान विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से हितग्राहियों को सीधे लाभान्वित किया गया। किसानों को किसान किताबें और कृषि स्प्रे यंत्र प्रदान किए गए।


मत्स्य विभाग द्वारा मछुआरों को आईसबॉक्स व मछली जाल, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण किट, बैंक पासबुक एवं किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता किट वितरित की गई।


श्रम विभाग द्वारा सहायता राशि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा बीपी मशीनें, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल तथा वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण प्रदान किए गए।


प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को नए पक्के मकान की चाबियां सौंपकर गृह प्रवेश भी कराया गया, जिससे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे।


कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक रंजना साहू, महापौर रामू रोहरा, पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button