छत्तीसगढ़
Trending

CG हाईकोर्ट में दो नए अतिरिक्त न्यायाधीशों की हुई नियुक्ति

नई दिल्ली, 12 अगस्त 2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दो अतिरिक्त न्यायाधीशों की नियुक्त की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अधिवक्ता बिभू दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति दी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस नियुक्ति की जानकारी दी और नए न्यायाधीशों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रपति ने भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद संविधान द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में दो अतिरिक्त न्यायाधीश की नियुक्ति की।” उन्होंने आगे लिखा कि, “अधिवक्ता बिभू दत्त गुरु और अमितेंद्र किशोर प्रसाद को अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

मैं उन्हें अपनी शुभकामनाएं देता हूं”मालूम हो कि, दोनों नए जज का नाम बार कोटे से तय किया गया है। सीजेआई ने दोनों जजों की नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति से अनुशंसा की थी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button