छत्तीसगढ़
Trending

बीजापुर: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी, टॉप कमांडर भास्कर के बाद दो और नक्सली ढेर

00नेशनल पार्क इलाके में लगातार तीसरे दिन मुठभेड़, ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद00

बीजापुर, 7 जून 2025 — छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। नक्सल विरोधी अभियान में जुटी फोर्स ने एक और बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो और नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किए गए हैं। बीजापुर पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने तेलंगाना के कुख्यात नक्सली भास्कर उर्फ मइलारापु अडेल्लू को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। भास्कर पर 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह सीपीआई (माओवादी) की तेलंगाना राज्य समिति के मंचेरियल-कोमरम भीम डिवीजन का सचिव और तेलंगाना स्पेशल जोनल कमेटी (SZC) का सदस्य था।

भास्कर के पास से AK-47 राइफल, विस्फोटक और भारी मात्रा में गोलाबारूद बरामद किया गया था। वह तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के ग्राम उरूमादला का निवासी था और लगभग 45 वर्ष का था।

इस अभियान के तहत सुरक्षाबलों को अब तक चार नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली है। इनमें दो शीर्ष स्तर के कमांडर — सुधाकर और भास्कर शामिल हैं। सुधाकर, जो कि केंद्रीय समिति का सदस्य था, उसका शव 5 जून को AK-47 राइफल के साथ बरामद किया गया था।

लगातार मिल रही इन कामयाबियों ने सुरक्षाबलों का मनोबल बढ़ाया है, वहीं नक्सल संगठनों को भारी नुकसान और रणनीतिक झटका लगा है। नेशनल पार्क क्षेत्र में चल रहे इस अभियान को सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अब तक की सबसे प्रभावी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button