छत्तीसगढ़

रायपुर ब्रेकिंग : चुनाभट्टी के पास मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे, अफरा-तफरी का माहौल

रायपुर, 21 मई 2025 रायपुर रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया जब बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा चुनाभट्टी के पास हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मौके पर पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रण में लिया। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन तेजी से रेस्क्यू और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है।

रेल प्रशासन घटना की जांच में जुटा है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि डिब्बे पटरी से क्यों उतरे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button