छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दौरा: भाजपा कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत अभियान व जीएसटी कार्यशाला, शाम को कृषि विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा

रायपुर, 19 सितंबर 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार 19 सितंबर को व्यस्त कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 12:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस से भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर बोरियाकला के लिए प्रस्थान करेंगे। 12:30 बजे वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी कार्यशाला में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर 2:15 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और आरक्षित समय रहेगा।
शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से निकलकर 5 बजे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर पहुंचेंगे। यहां कृषक सभागार में स्व. शांताराम सर्राफ की श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। इसके बाद 6 बजे कृषि विश्वविद्यालय से प्रस्थान कर 6:15 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।



