छत्तीसगढ़

CM साय का आज का शेड्यूल: बिलासपुर में महापौर-पार्षदों का शपथ ग्रहण, रायपुर में विधानसभा सत्र और NDTV कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम!

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय आज कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिन की शुरुआत सुबह 10:00 बजे निज निवास, बगिया से प्रस्थान के साथ होगी। इसके बाद वे 10:05 बजे कांसाबेल, जशपुर के ग्राम बगिया हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

सुबह 10:50 बजे मुख्यमंत्री बिलासपुर के सकरी स्थित जैन इंटरनेशनल स्कूल हेलीपेड पर उतरेंगे और वहां से कार द्वारा मुंगेली नाका मैदान पहुंचेंगे। 11:00 बजे वे नगर पालिक निगम, बिलासपुर के नवनिर्वाचित महापौर और पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण समारोह के बाद, दोपहर 12:00 बजे वे मुंगेली नाका मैदान से प्रस्थान कर 12:10 बजे सकरी हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगे।

दोपहर 12:40 बजे मुख्यमंत्री पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे और विधानसभा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:00 बजे वे छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र में शामिल होंगे, जो शाम 6:00 बजे तक चलेगा।

विधानसभा सत्र के बाद, 6:00 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा से रवाना होकर 6:15 बजे होटल बेबीलॉन, वीआईपी रोड, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे “NDTV इमर्जिंग छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2025” में भाग लेंगे।

इसके बाद, वे शाम 7:00 बजे होटल बेबीलॉन से निकलकर 7:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका शेष कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button