छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम: ऑटो एक्सपो का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा कार्यक्रम और भाजपा कार्यालय में अहम बैठक, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 16 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 12:00 बजे वे साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पहुंचेंगे। वहां ऑटो एक्सपो का शुभारंभ कार्यक्रम और राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 12:00 बजे से 1:00 बजे तक चलेगा।

इसके बाद 1:00 बजे मुख्यमंत्री पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौट आएंगे। 1:10 बजे वे मुख्यमंत्री निवास पर आमंत्रित अतिथियों से मुलाकात करेंगे।

शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री फिर से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे। वे 5:00 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, बोरियाकला, रायपुर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

शाम 7:00 बजे मुख्यमंत्री भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रस्थान करेंगे और 7:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौट आएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button