छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम: हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, ऊर्जा विभाग और सुशासन पर अहम बैठकें, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 3 जून 2025 – मुख्यमंत्री आज दिनभर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर से प्रस्थान करेंगे और 12:45 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर पहुंचेंगे।

यहाँ 12:45 से 01:30 बजे तक छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत 01:30 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर वे दोपहर 02:00 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मंत्रालय में 02:00 से 03:00 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। इसके पश्चात 03:00 से 04:00 बजे तक ऊर्जा विभाग की बैठक तथा 04:00 से 05:00 बजे तक सुशासन एवं अभिसरण विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल होंगे, जिसमें CM डैशबोर्ड का प्रस्तुतीकरण होगा। शाम 05:00 से 06:00 बजे तक वे कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 06:00 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 06:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस रायपुर पहुंचेंगे, जहाँ समय आरक्षित रहेगा।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button