छत्तीसगढ़
Trending
छत्तीसगढ़ में शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम: 16 जिलों में 4456 अतिशेष शिक्षकों की नई पदस्थापना, 166 स्कूल होंगे समायोजित

रायपुर, 04 जून 2025 छत्तीसगढ़ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा 16 जिलों में 4456 अतिशेष शिक्षकों की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूर्ण कर दी गई है। अब तक इन शिक्षकों को नई पदस्थापना दी जा चुकी है। यह प्रक्रिया कलेक्टरों की मौजूदगी में पारदर्शिता से पूरी की गई। शेष जिलों में काउंसिलिंग जारी है।
इस युक्तियुक्तकरण अभियान के तहत राज्य के केवल 166 स्कूलों का समायोजन होगा, जिनमें से अधिकतर ऐसे हैं जहां छात्र संख्या बेहद कम है और पास में दूसरा स्कूल संचालित हो रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इससे बच्चों की पढ़ाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि संसाधनों और योग्य शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी।
यह पहल सिर्फ एक प्रशासनिक बदलाव नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था में एक सार्थक और दूरगामी सुधार की दिशा में उठाया गया कदम है।



