छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम: खाद्य आयोग के पदभार ग्रहण समारोह में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 25 जुलाई 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए जशपुर और रायपुर दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:40 बजे निज निवास बगिया से प्रस्थान करेंगे और 12:45 बजे कांसाबेल (जशपुर) के हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 2:00 बजे रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पर उतरेगा। इसके बाद वे कार से मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे जहां कुछ समय आरक्षित रहेगा।

दोपहर 3:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर वे 4:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज रायपुर पहुंचेंगे। यहां 4:00 बजे से 5:00 बजे तक छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम के उपरांत वे 5:00 बजे ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 5:15 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे।

इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button