छत्तीसगढ़
Trending

आज का कार्यक्रम: CM विष्णुदेव साय करेंगे “दीनदयाल योजना” का शुभारंभ, नगर विकास कार्यक्रम और महत्वपूर्ण विभागीय बैठक में लेंगे भाग, जानें पूरा कार्यक्रम..

रायपुर, 20 जनवरी 2025 CM विष्णुदेव साय आज सुबह 10:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। 11:00 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस, रायपुर पहुंचेंगे। वहां “दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना” का शुभारंभ एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 11:00 बजे से 11:30 बजे तक चलेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 11:30 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइंस से प्रस्थान करेंगे और 11:40 बजे पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम, रायपुर में नगर विकास के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। यहां पर अनुकम्पा नियुक्ति पत्र वितरण तथा अमृत मिशन अंतर्गत जलप्रदाय योजना का शिलान्यास एवं स्वच्छता सम्मान समारोह आयोजित होगा। यह कार्यक्रम 11:40 बजे से 12:40 बजे तक चलेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:40 बजे पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम से प्रस्थान कर 1:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। वहां 1:10 बजे से 2:30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 2:30 बजे से 5:00 बजे तक विभागीय बैठक में शामिल होंगे।

अंत में, 5:00 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से प्रस्थान कर 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटेंगे।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button