छत्तीसगढ़
Trending

आज की ताज़ा ख़बर: CM विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में लेंगे महत्वपूर्ण बैठकें, नगरीय निकायों में नामांकन का आज आखिरी दिन, रायपुर में होंगे बड़े नामांकन रैलियां..

रायपुर, 28 जनवरी 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठकें लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ग्रामोद्योग और वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की विभागीय बैठक आयोजित होगी। इसके बाद, दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक कार्यालयीन कार्यों के लिए समय निर्धारित रहेगा।

दोपहर 3:00 से शाम 4:30 बजे तक सहकारिता विभाग की विभागीय बैठक होगी। तत्पश्चात, 4:30 बजे से 5:00 बजे तक का समय भी आरक्षित रहेगा।

नगरीय निकायों में नामांकन का अंतिम दिन

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में नामांकन का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। आज कई स्थानों पर नामांकन रैलियां भी आयोजित होंगी।

रायपुर में नामांकन रैली आज

रायपुर के महापौर प्रत्याशी के साथ आज पार्षद भी अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इस दौरान दोनों पार्टियों के प्रत्याशी अपने नामांकन रैली में कई प्रमुख नेताओं की मौजूदगी का दावा करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button