आज का राशिफल 2 सितंबर: सिंह और तुला वालों को मिलेगा सम्मान-प्रगति, मेष और धनु को स्वास्थ्य पर देना होगा ध्यान; जानें 12 राशियों का हाल

📰 आज का राशिफल : 2 सितंबर 2025, मंगलवार
रायपुर। आज का दिन 12 राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियाँ लेकर आया है। किसी को धन लाभ तो किसी को स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं, सितारे आपका दिन कैसा बनाने वाले हैं—
🔹 मेष – अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष रह सकता है। सुख-आरोग्य प्रभावित होगा। संतान पक्ष से कष्ट और अपव्यय बढ़ सकता है। हालांकि किसी शुभचिंतक की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। शुभांक – 5, 6, 7
🔹 वृष – नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में वृद्घि और लाभ के संकेत हैं। मित्रों की उपेक्षा न करें, आत्मचिंतन लाभकारी रहेगा। यात्रा योग बन सकता है। विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। शुभांक – 5, 7, 8
🔹 मिथुन – दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। शिक्षा और स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है। व्यापार में वृद्घि होगी। नौकरी में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक तनाव रह सकता है। शुभांक – 4, 6, 7
🔹 कर्क – रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। कामकाज की अधिकता रहेगी लेकिन व्यवसाय में स्थिति उत्तम रहेगी। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सफल रहेंगे। शुभांक – 4, 6, 7
🔹 सिंह – मनोरथ सिद्धि और व्यावसायिक प्रगति का दिन है। सभा-गोष्ठियों में सम्मान मिलेगा। आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। शुभांक – 6, 7, 9
🔹 कन्या – स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार होगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी। प्रियजनों से मिलन का अवसर मिलेगा। अवरुद्ध कार्य पूरे होंगे। शुभांक – 4, 5, 7
🔹 तुला – नवीन उद्योगों के अवसर बनेंगे। कार्यसाधक दिन है। राजकीय कार्यों में सतर्कता रखें। नये आगंतुकों से लाभ होगा। शुभांक – 7, 8, 9
🔹 वृश्चिक – जमीन-जायदाद और मकान-वाहन का लाभ संभव है। रोग व कर्ज से मुक्ति के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन आर्थिक सुविधा थोड़ी अटक सकती है। शुभांक – 4, 6, 8
🔹 धनु – स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। यात्रा और मेल-मिलाप से लाभ मिलेगा। आर्थिक चिंता कुछ कम होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभांक – 5, 7, 9
🔹 मकर – कलह-विवाद की स्थिति बन सकती है। रुके हुए कार्य दोपहर बाद बनेंगे। कहीं फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। शुभांक – 2, 4, 6
🔹 कुंभ – सुखद समय रहेगा। व्यय अधिक होगा पर लाभ की स्थिति भी मजबूत होगी। पुराने मित्रों से मिलन संभव है। धार्मिक यात्रा योग में है। शुभांक – 5, 6, 7
🔹 मीन – धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। पुराने संकल्प पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक – 4, 6, 8
👉 कुल मिलाकर आज का दिन सिंह, तुला और मीन राशि वालों के लिए विशेष शुभकारी रहेगा, जबकि मेष और धनु राशि वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।



