छत्तीसगढ़
Trending

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे का आज दूसरा दिन :आज सुबह महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का करेंगे दौरा…अंतर्राज्यीय समन्वय जैसे कई बैठक में होंगे शामिल, जानिए पूरी खबर

रायपुर I केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के रायपुर दौरे का आज दूसरा दिन है। आज अमित शाह कई जगहों के बैठक में शामिल होंगे। बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सर्व प्रथम आज सुबह 10:30 बजे महाप्रभु वल्लभाचार्य आश्रम चंपारण का दौरा करेंगे। रायपुर के निजी होटल के बैठक में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह 24 अगस्त को नक्सल प्रभावित सात राज्यों के मुख्य सचिव, डीजीपी और अधिकारियों के साथ तीन अलग-अलग बैठक लेंगे। इसमें छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के पुलिस प्रमुखों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही बैठक में अर्द्धसैनिक बलों के ऑफिसर भी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सल विरोधी अभियान और विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button