छत्तीसगढ़
Trending

सक्ती जिले के मालखरौदा में भीषण सड़क हादसा : बाइक और हार्वेस्टर की टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत

सक्ती। जिले के मालखरौदा क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह भीषण घटना मालखरौदा के मिशन चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार बाइक की हार्वेस्टर वाहन से सीधी भिड़ंत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी युवकों के रूप में हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही मालखरौदा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी है।

मालखरौदा थाने के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है, वहीं मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हार्वेस्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button