छत्तीसगढ़
Trending

गरीबों के राशन पर डाका डालने वालों की खैर नहीं, प्रभारी मंत्री के निर्देश पर कार्रवाई : दो सेल्समैन गिरफ्तार, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर व एसपी को निर्देश

रायपुर, 05 सितम्बर 2024

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में राशन माफियाओ के खिलाफ प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के दिशा निर्देश पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।स्थानीय लोगों से शिकायत मिल रही थी कि चिंतलनार इलाके के ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार के द्वारा दी जाने वाली फ्री राशन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। राशन माफिया गरीबों के हक का चावल डकार रहे हैं। शिकायत मिलने के पश्चात प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर सुकमा कलेक्टर ने टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिस पर छापेमारी कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में अमानक खाद्यान्न जब्त किए गए।

इस मामले में संलिप्त दो सेल्स मैन विजय हेमला और भीमसेन वेट्टी को पुलिस ने गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया हैं वहीं अन्य फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए कलेक्टर और एसपी को निर्देशित किया गया हैकार्रवाई को लेकर प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सुशासन वाली सरकार है। गरीब कल्याण के कृत संकल्पित भाजपा सरकार है। गरीबों के पेट का निवाला छिनने वाले, गरीबों का राशन लूटने वाले लुटेरों को बक्शा नही जायेगा। सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button