छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर नगर निगम के भाठागांव फिल्टर प्लांट से आज शाम को नहीं होगी 10 टंकियों में पानी की सप्लाई, इंटरकनेक्शन कार्य के चलते अस्थाई व्यवधान

रायपुर, 23 अक्टूबर 2024| रायपुर नगर निगम के भाठागांव स्थित फिल्टर प्लांट से शाम को 80 एमएलडी प्लांट से भरने वाली 10 टंकियों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। निगम के कार्यपालन अभियंता नरसिंग फरेंद्र ने बताया कि प्लांट के इंटेकवेल के हेडर में इंटरकनेक्शन कार्य किया जा रहा है, जिसके कारण बुधवार सुबह पानी की सप्लाई के बाद शाम को 10 टंकियों में पानी नहीं भर पाएगा। इस असुविधा के कारण ओवरहेड टंकी डंगनिया, गंज, गुढ़ियारी, राजेन्द्र नगर, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, पुराना श्याम नगर और विधानसभा क्षेत्र में स्थित सम्पवेल से पानी की सप्लाई केवल 50 फीसदी ही हो पाएगी।
हालांकि, 24 अक्टूबर की सुबह से पानी की सप्लाई पूर्ववत जारी रहेगी, जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी।



