छत्तीसगढ़
बिलासपुर आमसभा में माइक छीनने का वीडियो वायरल, अमरजीत भगत बोले- छत्तीसगढ़ में मेहमान का होता है सम्मान, भाजपा को माला पहनाकर सम्मान करने की दी नसीहत

अंबिकापुर न्यूज़ : बिलासपुर में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ आमसभा के दौरान माइक छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस पर पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बाहर से आए लोगों को छत्तीसगढ़ की संस्कृति की जानकारी नहीं होती।
मीडिया से चर्चा में भगत ने कहा, “जानबूझकर कोई ऐसा नहीं करता है। छत्तीसगढ़ में मेहमान का सम्मान होता है और छोटी-मोटी बातों को दरकिनार किया जाता है।” भाजपा पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यदि भाजपा इसे उनका अपमान मानती है तो उन्हें माला पहनाकर सम्मानित करे।
इधर कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सभा में उमड़ी भीड़ से भाजपा घबराई हुई है। मंच पर किसी तरह की अनहोनी नहीं हुई थी। उन्होंने कहा, “अमरजीत भगत हमारे वरिष्ठ नेता हैं।”



