छत्तीसगढ़
Trending

ED की भूपेश बघेल के घर दबिश पर मचा बवाल: बेटे चैतन्य बघेल को जन्मदिन के दिन लिया हिरासत में, भिलाई निवास की सुरक्षा बढ़ी, कांग्रेसियों का हंगामा शुरू

रायपुर, 18 जुलाई 2025 छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित निवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की दबिश शुक्रवार सुबह से ही जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि ईडी ने उनके पुत्र चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार, आज चैतन्य बघेल का जन्मदिन भी है, ऐसे में इस कार्रवाई ने सियासी हलकों में एक बार फिर हलचल मचा दी है।

चैतन्य की हिरासत की खबर सामने आते ही बघेल निवास के बाहर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी और नारेबाजी शुरू हो गई। हालात को देखते हुए वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

इस कार्रवाई की जानकारी खुद भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने लिखा— “ईडी आ गई है। आज विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है।”

कांग्रेस नेताओं और समर्थकों ने इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। भूपेश बघेल के पूर्व मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इससे पहले जब ईडी ने दबिश दी थी, उस दिन भूपेश बघेल का जन्मदिन था और अब आज फिर दबिश दी गई है, जब चैतन्य बघेल का जन्मदिन है।

ईडी की इस कार्रवाई को लेकर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। कांग्रेस इसे सत्ता का दुरुपयोग बता रही है, वहीं भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button