छत्तीसगढ़
Trending

भाजपा से बागी सभापति को बधाई देना पड़ा भारी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन को पार्टी ने थमाया नोटिस!

रायपुर, 11 मार्च 2025 छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन को कोरबा नगर निगम सभापति पद पर भाजपा से बागी होकर चुने गए नूतन सिंह ठाकुर को बधाई देना भारी पड़ गया। भाजपा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मंत्री देवांगन को नोटिस जारी किया है।

IMG 20250310 WA0074

मंत्री लखनलाल देवांगन ने नूतन सिंह ठाकुर को कोरबा नगर निगम का सभापति चुने जाने पर बधाई दी थी। उन्होंने इसे बीजेपी की जीत बताया और कहा कि यह जीत सभी निर्वाचित पार्षदों की एकजुटता का परिणाम है। देवांगन ने यह भी कहा कि अब नगर निगम में महापौर और सभापति दोनों पदों पर बीजेपी का कब्जा है, जिससे कोरबा के विकास को नई गति मिलेगी। हालांकि, भाजपा ने मंत्री देवांगन की इस बधाई पर आपत्ति जताई और इसे पार्टी के लिए अनुशासनहीनता माना।

1001518797 removebg preview
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button