छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में विकास की नई उड़ान:मुख्यमंत्री का दौरा: बैंक ऑडिट-एआई कॉन्फ्रेंस, IIT भिलाई इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और ‘भारत 2047’ पर होगी बड़ी चर्चा, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 29 मार्च 2025 मुख्यमंत्री 29 मार्च 2025 को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दौरे की शुरुआत सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान के साथ होगी। इसके बाद वे 11:30 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल, व्हीआईपी चौक, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे “नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन बैंक ऑडिट एंड एआई” में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 11:30 से 12:20 बजे तक चलेगा।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री 12:25 बजे होटल बेबीलॉन कैपिटल से प्रस्थान करेंगे और 12:30 बजे होटल सायाजी, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे “आईआईटी भिलाई और छत्तीसगढ़ इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव – विजन विकसित” में भाग लेंगे, जो 12:30 से 1:00 बजे तक आयोजित होगा। इसके बाद वे “भारत 2047” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री होटल सायाजी से प्रस्थान करेंगे और 1:10 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचकर आरक्षित रहेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button