छत्तीसगढ़
Trending

महादेव घाट से शुरू हुआ माँ खारुन नदी का बृहद सफाई अभियान, अब हर रविवार चलेगा निरंतर स्वच्छता अभियान

रायपुर, 19 मई 2025 — रायपुर के महादेव घाट में आज माँ खारुन गंगा महाआरती परिवार, ग्रीन आर्मी, नो टियर फाउंडेशन एवं पर्यावरण प्रेमी संगठनों के संयुक्त प्रयास से माँ खारुन नदी की स्वच्छता हेतु बृहद सफाई अभियान का शुभारंभ हुआ। इस अभियान में नदी तट पर फैले प्लास्टिक, कचरे और अन्य प्रदूषकों को हटाकर तट क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।

माँ खारुन गंगा आरती समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने बताया कि यह अभियान अब प्रत्येक रविवार को नियमित रूप से चलाया जाएगा, जिससे खारुन नदी को स्वच्छ बनाए रखने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी जन-जन तक पहुँचेगा।

तोमर ने यह भी कहा कि समिति केवल खारुन नदी तक सीमित न रहकर, विश्व की सभी नदियों को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संकल्प लेकर कार्य कर रही है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे इस जन अभियान में सहभागी बनें और स्वच्छ एवं हरित रायपुर के निर्माण में अपना योगदान दें।

सफाई अभियान में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और युवा स्वयंसेवक बड़ी संख्या में शामिल हुए और इस पवित्र पहल को सार्थक दिशा देने में सक्रिय भागीदारी निभाई।

सम्पर्क:
माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जन समिति
रायपुर, छत्तीसगढ़

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button