छत्तीसगढ़

कोरबा: खेत में काम कर रहे दंपती पर गिरी आकाशीय बिजली, पति की मौत – गर्भवती पत्नी गंभीर

कोरबा। जिले के हरदी बाजार क्षेत्र के उतरदा गांव में शनिवार को खेत में बड़ा हादसा हो गया। खेत में काम कर रहे दंपती पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में प्रवीण कुमार मरावी (24) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी कीर्ति मरावी (22) गंभीर रूप से घायल हो गईं। कीर्ति पांच महीने की गर्भवती हैं और उनका इलाज जिला मेडिकल कॉलेज कोरबा में जारी है।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद कीर्ति करीब एक घंटे तक बेहोश रहीं। होश में आने पर उन्होंने फोन करके अपने ससुर को घटना की सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दंपती को जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्रवीण कुमार को मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी कीर्ति की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। यह दंपती महज आठ महीने पहले ही विवाह बंधन में बंधा था।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि जिला मेडिकल अस्पताल से चौकी पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया और शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंप दिया।

गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय आसमान में काले बादल छाए हुए थे और अचानक तेज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरी। प्रशासन और पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश और कड़कती बिजली के दौरान खेतों में काम करने से बचें और सुरक्षित स्थान पर शरण लें।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button