छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में कॉलेज एडमिशन की डेट बढ़ी: अब 5 सितंबर तक ले सकेंगे प्रवेश, हजारों छात्रों को राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश की नई अंतिम तिथि 5 सितंबर तय की है।

गौरतलब है कि पहले प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित थी। लेकिन बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रहने के कारण सरकार ने तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया। अब वे छात्र जो किसी कारणवश समय पर एडमिशन नहीं ले पाए थे, उन्हें 5 सितंबर तक का अतिरिक्त मौका मिलेगा।

छात्रों- अभिभावकों ने किया स्वागत

सरकार के इस फैसले से हजारों विद्यार्थियों को राहत मिली है। छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने कहा कि इस निर्णय से उनका भविष्य सुरक्षित होगा और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को निर्देश

उच्च शिक्षा विभाग ने आदेश की प्रति सभी विश्वविद्यालयों, शासकीय महाविद्यालयों और संबंधित अधिकारियों को भेज दी है ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा न आए।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button