छत्तीसगढ़
Trending

मुख्य सचिव की रेस में बड़ा उलटफेर: विदाई की तैयारी थी, लेकिन केंद्र से मिली मंजूरी के बाद अमिताभ जैन को मिला सेवा विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन को केंद्र सरकार ने सेवा विस्तार (एक्सटेंशन) की मंजूरी दे दी है। अंतिम क्षणों में यह फैसला आने के बाद नए मुख्य सचिव की नियुक्ति की संभावनाओं पर फिलहाल विराम लग गया है।

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान अमिताभ जैन की विदाई और नए मुख्य सचिव के स्वागत की तैयारी कर रखी थी। इस दौड़ में वरिष्ठ अफसर सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नामों पर गंभीरता से विचार किया जा रहा था। लेकिन केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद अब अमिताभ जैन अपने पद पर बने रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्र सरकार ने राज्य सरकार की अनुशंसा पर विचार करते हुए सेवा विस्तार की फाइल को हरी झंडी दी है। यह फैसला नौकरशाही में संतुलन बनाए रखने और चल रहे प्रशासनिक कार्यों को स्थिरता देने की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।

अमिताभ जैन 1989 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और राज्य के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं। उनके नेतृत्व में कई अहम योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। ऐसे में उनका कार्यकाल बढ़ाया जाना शासन के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button