छत्तीसगढ़

पूर्व पंजीयक का बड़ा खेल: नगर निगम की जमीन का वर्ग फीट के बजाय हेक्टेयर में पंजीयन, शासन को करोड़ों का नुकसान, शिकायतों के बावजूद जांच ठप!

रायपुर, 28 जनवरी 2025 रायपुर के पूर्व पंजीयक पर गंभीर आरोप लगे हैं, जहां नगर निगम क्षेत्र की भूमि की पंजीयन प्रक्रिया में भारी गड़बड़ी कर शासन को लाखों-करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, पंजीयन के दौरान भूमि की गणना वर्ग फीट के बजाय हेक्टेयर में की गई, जिससे राजस्व में भारी कमी आई। सूत्रों का दावा है कि यह मामला करोड़ों का है।

पद का दुरुपयोग कर कई गड़बड़ियां
उप पंजीयक पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए कई पंजीयन मामलों में गड़बड़ी करने के आरोप हैं। पहले भी इनके खिलाफ शिकायतें दर्ज हुई थीं, लेकिन अब तक जांच पूरी नहीं हुई है।

जांच में देरी और भ्रष्टाचार का सवाल
सूत्र बताते हैं कि इस गड़बड़ी से सरकार को भारी नुकसान हुआ है। सवाल यह उठता है कि क्या इस घोटाले से रजिस्टर साहब को कोई आर्थिक लाभ मिला है? जांच की धीमी गति पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इस मामले को लेकर सरकार और संबंधित विभाग से जल्द निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button