छत्तीसगढ़
Trending

भिलाई नगर निगम की सख्त कार्रवाई: खुर्शीपार गौतम नगर में 53 अवैध मकान हटाए गए

दुर्ग। भिलाई नगर निगम ने अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। खुर्शीपार क्षेत्र के गौतम नगर में निगम के तोड़ू दस्ते ने 53 अवैध मकानों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। यह कार्रवाई पूर्व में जारी नोटिसों के आधार पर की गई है।

कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, वहीं कई निवासियों ने स्वेच्छा से अपने कब्जे हटा लिए। मौके पर जोन 4 के कमिश्नर समेत निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई थी।

निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माणों और कब्जों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button