छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई : दो कॉन्स्टेबल सस्पेंड, टीआई लाइन अटैच – रिश्वत लेकर शराब तस्कर को छोड़ा

बिलासपुर, 02 सितंबर 2025 जिले में लगातार मिल रही अवैध वसूली और मनमानी की शिकायतों पर एसएसपी रजनेश सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। रतनपुर थाने के दो कॉन्स्टेबल संजय खांडे और सुदर्शन मरकाम को सस्पेंड कर दिया गया है, वहीं थानेदार नरेश चौहान को लाइन अटैच कर दिया गया है।

आरोप है कि दोनों कॉन्स्टेबल ने 22 अगस्त को ग्राम कुआंजती में 50 लीटर अवैध शराब पकड़ी थी, लेकिन कार्रवाई करने की बजाय 40 हजार रुपए लेकर तस्कर को छोड़ दिया और जब्त शराब दूसरे कोचिए को बेच दिया। ग्रामीणों ने जब तस्कर को शराब के साथ पकड़ा तो मामला सामने आया। इसके बाद पंचायत में दोनों कॉन्स्टेबल को बुलाकर ग्रामीणों से माफी भी मंगवाई गई।

मामले की जानकारी एसएसपी तक पहुंचने पर दोनों कॉन्स्टेबल को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया और टीआई नरेश चौहान को जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने पर लाइन अटैच कर दिया गया। अब रतनपुर थाने का चार्ज संजय सिंह राजपूत को सौंपा गया है।

हिर्री में भी बदलाव

हाल ही में तीज पर्व पर रायपुर नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान महिलाओं और उनके परिजनों से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया था। इसमें शामिल टीआई अवनीश पासवान को एसएसपी ने निलंबित कर दिया था। उनकी जगह अब रविशंकर तिवारी को हिर्री थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रेंज साइबर थाने का प्रभार अब रजनीश सिंह को सौंपा गया है।

एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत किसी भी तरह की अवैध वसूली या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button