छत्तीसगढ़

श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना : राजनांदगांव-दुर्ग से 850 श्रद्धालु आज होंगे अयोध्या रवाना, मंत्री अग्रवाल दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर। अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए आज (3 सितम्बर) राजनांदगांव और दुर्ग जिले से 850 तीर्थ यात्री स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे। पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल पूर्वान्ह 11.20 बजे राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

राजनांदगांव से रवाना होकर मंत्री अग्रवाल स्वयं दुर्ग पहुंचेंगे, जहां वे दुर्ग और बस्तर संभाग के तीर्थ यात्रियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं देंगे। इसके बाद दुर्ग स्टेशन से मंत्री अग्रवाल और स्कूल शिक्षा एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव की मौजूदगी में सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चन्द्राकर, महापौर अलका बाघमारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि फ्लेग ऑफ करेंगे।

कार्यक्रम में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व सांसद अशोक शर्मा, विधायक ईश्वर साहू, डोमन लाल कोर्सेवाडा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव सहित रेलवे, आईआरसीटीसी, जिला प्रशासन और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार 5 मार्च 2024 से ‘श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना’ संचालित कर रही है। इसके तहत अब तक 28 हजार से अधिक श्रद्धालु निःशुल्क अयोध्या यात्रा का लाभ ले चुके हैं। तीर्थ यात्रियों के ठहरने, भोजन और यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था सरकार की ओर से की जाती है।

टूरिज्म बोर्ड अध्यक्ष नीलू शर्मा की पहल पर राजनांदगांव से दूसरी बार स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे दुर्ग और बस्तर संभाग के श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिली है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button