छत्तीसगढ़
Trending

सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का विशेष कार्यक्रम: रायपुर में अटल वाजपेयी को श्रद्धांजलि, जशपुर में सुशासन चौपाल और विकास योजनाओं का शुभारंभ, जानें आज का पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 25 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर और जशपुर जिले में आयोजित अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के अवंती बिहार स्थित अटल चौक में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे रायपुर के बोरियाकला स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 12 बजे रायपुर के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.25 बजे जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के सराईटोली पहुंचेंगे और वहां अटल चौक के पास मंडी मैदान में अटल सुशासन चौपाल में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री अपरान्ह 2.45 बजे सराईटोली से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 3.05 बजे कुनकुरी विकासखंड के सलियाटोली पहुंचेंगे और वहां स्टेडियम में अटल सुशासन समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे विभिन्न विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे तथा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान में शामिल होंगे। साय शाम 4.05 बजे सलियाटोली से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 4.15 बजे कांसाबेल विकासखंड के ग्राम बगिया पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button