छत्तीसगढ़
Trending
ऑपरेशन सिंदूर पर भूपेश बघेल के सवालों पर गरजे शिवराज, बोले– जिन्होंने छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया, अब वही सेना के पराक्रम पर उठा रहे सवाल

रायपुर। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उठाए गए सवालों पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने सरकार में रहते हुए छत्तीसगढ़ को बर्बाद किया, उनकी चुनौती को जनता ने पहले ही समाप्त कर दिया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “आज पूरा देश गर्वित और गौरवान्वित है। पाकिस्तान का कोई हिस्सा हमारे लक्ष्य से दूर नहीं था।”
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, “मोदी जी का विरोध करते-करते कांग्रेस देश का विरोध करने पर न उतर जाए।”



