छत्तीसगढ़
Trending

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, खरसिया के लक्ष्मी लॉज में छापा, 4 लड़कियां और 2 दलाल गिरफ्तार, संचालक फरार

रायगढ़। खरसिया के लक्ष्मी लॉज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शनिवार दोपहर मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने लॉज में छापा मारा, जहां से 4 लड़कियों और 2 दलालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

इस कार्रवाई का नेतृत्व प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर ने किया। छापेमारी के दौरान लॉज संचालक कैलाश अग्रवाल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि लॉज की आड़ में लंबे समय से यह अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं।

पुलिस का कहना है कि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button