छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा: शीतकालीन सत्र का दूसरा दिन, मुख्यमंत्री-विपक्ष आमने-सामने, विधायकों की सैलरी बढ़ाने वाला विधेयक आज होगा पेश

रायपुर, 17 दिसंबर 2024

छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है । आज कैबिनेट मंत्री अरुण साव, दयाल दास बघेल और मंत्री टंक राम वर्मा विधायकों के सवालों का जवाब देते नजर आएंगे। सत्तापक्ष के साथ विपक्ष के विधायक भी तीनों मंत्रियों से सवालों की बारिश करने वाले हैं । आज सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी सदन पहुंचेंगे ।

विधायकों के वेतन, भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी संबंधी विधेयक होगा पास

विधायकों के वेतन, भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी संबंधी विधेयक को मंत्री केदार कश्यप पटल पर रखेंगे । माना जा रहा है कि सभी की सहमति से इस विधेयक को पास करा लिया जाएगा । आने वाले दिनों में विधायकों के वेतन, भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी होने वाली है ।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button