छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर नगर निगम में संदीप साहू बने नेता प्रतिपक्ष, कांग्रेस ने घोषित किए नए पदाधिकारी

रायपुर। महापौर मीनल चौबे द्वारा मेयर इन कौंसिल की घोषणा के बाद विपक्षी कांग्रेस दल ने भी अपने पदाधिकारियों की सूची तैयार कर ली है। दो बार के पार्षद संदीप साहू को रायपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, नगर निगम में कांग्रेस पार्षद दल की जिम्मेदारियों का बंटवारा हो चुका है। जयश्री नायक को उप नेता, रेणु जयंत साहू को सचेतक और शेख मुशीर को प्रवक्ता का दायित्व सौंपा गया है।

इस सूची पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के हस्ताक्षर हो चुके हैं और जल्द ही इसे आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button