छत्तीसगढ़
Trending

साय सरकार के 1 साल पूरे : CM विष्णुदेव साय आज देंगे जनता के नाम बड़ा संदेश, जानें कब और कहां होगा लाइव प्रसारण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज, 12 दिसंबर को राज्य की जनता के नाम संदेश देंगे। यह संदेश प्रदेश की प्रगति और आगामी योजनाओं पर केंद्रित होगा।

मुख्यमंत्री का संदेश अपराह्न 4 बजे और रात्रि 8 बजे प्रसारित किया जाएगा। जनता इस संदेश को क्षेत्रीय समाचार चैनलों, आकाशवाणी, एफएम रेडियो और मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से देख और सुन सकेगी।

राज्य सरकार ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता दी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री राज्य की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालेंगे।

यह संदेश राज्य के विकास और जनता के सहयोग का प्रतिबिंब होगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button