छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़: आंगनबाड़ी केंद्रों में घटिया सामग्री की सप्लाई पर बवाल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिए जांच के आदेश

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों में वितरित की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सख्त रुख अपनाया है। आरोप हैं कि कुछ केंद्रों में घटिया क्वालिटी की सामग्री भेजी गई, जिससे बच्चों और माताओं को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने 6 जिलों में भेजे गए सामानों की जांच के आदेश दिए हैं। उनके निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि मंत्री ने 7 मई को विभागीय सचिव को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद प्रक्रिया में देरी देख उन्होंने एक स्मरण पत्र जारी कर कार्रवाई में तेजी लाने को कहा है।

लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि अगर कहीं भी भ्रष्टाचार या लापरवाही पाई गई तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम बच्चों के पोषण और देखभाल को प्राथमिकता देने की दिशा में सरकार की गंभीरता को दर्शाता है।

अब जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण सामग्री ही पहुंचे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button