छत्तीसगढ़
Trending

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में विकास योजनाओं की समीक्षा: प्रभारी सचिव ने वीसी में जल जीवन मिशन, राजस्व और स्वास्थ्य कार्यों की प्रगति परखी

रायपुर, 19 मई 2026।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के प्रभारी सचिव हिमशिखर गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले की प्रगति रिपोर्ट और योजनाओं के क्रियान्वयन की बिंदुवार जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान जिले के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

राजस्व मामलों में तेजी लाने के निर्देश

प्रभारी सचिव ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर देते हुए भू-अभिलेख, भू-अर्जन और डायवर्शन से संबंधित नक्शा-खसरा रिकॉर्ड को ऑनलाइन अपडेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माणाधीन कलेक्ट्रेट भवन, एसडीएम कार्यालय, जिला पंचायत, जिला अस्पताल और ट्राइबल हॉस्टल के जीर्णोद्धार कार्यों की भी समीक्षा की।

जल जीवन मिशन और ग्रामीण विकास योजनाओं पर फोकस

बैठक में जल जीवन मिशन, जल आवर्धन योजना और मल्टी विलेज पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने पर जोर दिया गया। इसके अलावा मनरेगा, पीएम ग्राम सड़क योजना, स्वामित्व योजना और लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की स्थिति पर भी चर्चा हुई।

स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा

जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति, सामान्य प्रसव और ऑपरेशन की संख्या बढ़ाने तथा बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा की गई। वहीं पीएमश्री स्कूल निर्माण, बोर्ड परीक्षाओं में शिक्षा गुणवत्ता सुधार, महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी, किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टेक पंजीयन और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

कृषि, आपूर्ति और कानून व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

प्रभारी सचिव ने खरीफ सीजन को देखते हुए रासायनिक खाद की उपलब्धता और भंडारण की जानकारी ली। साथ ही धान उठाव, एफसीआई में चावल भंडारण, पेट्रोल-डीजल आपूर्ति, खनिज विभाग की गतिविधियों और डीएमएफ राशि से संचालित कार्यों की समीक्षा की।

उन्होंने जिले में लागू तीन नए कानूनों, उप जेल, सड़क सुरक्षा, आपराधिक मामलों और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री घोषणाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में तेजस निःशुल्क फ्री कोचिंग, ग्राम सुखापाली में 25 एकड़ शासकीय भूमि पर सामूहिक अमरूद खेती, सपेरा बस्ती के हितग्राहियों के लिए पीएम आवास निर्माण, मकरी दरहा सीसी रोड, लातनाला एनीकट निर्माण और जिले के मॉडल आंगनबाड़ियों की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button