
बिलासपुर। अपोलो अस्पताल में भर्ती मरीज का ब्लड सैम्पल लेने के बाद कर्मचारी जेलको का ढक्कन बंद करना भूल गया, जिसके चलते मरीज के हाथ से लगातार खून बहता रहा। युवक की मौत के बाद परिजन ने वीडियो दिखाते हुए हॉस्पिटल में हंगामा मचाया। मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में की गई है।अमन खरे पिता रामेश्वर खरे 23 वर्ष की तबीयत खराब होने पर परिजन ने उसे मार्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया था, जहां से उसे अपोलो के लिए भेज दिया गया। यहां डॉक्टरों ने पीलिया होने की बात कही और युवक का इलाज शुरू किया। परिजन ने बताया कि बुधवार को अपोलो के स्टॉफ ने उसे ब्लड चढ़ाने की बात कहते हुए उसके हाथ में लगे जेलको से ब्लड सेम्पल लिया लेकिन उसका ढक्कन बंद करना भूल गए। उस दौरान मरीज के आस-पास भी कोई मौजूद नहीं था, जिसके कारण उसके हाथ से धीरे-धीरे खून बहने लगा। खून इतना बह गया कि युवक की कुछ देर बाद मौत हो गई।एमबीबीएस छात्र यूक्रेन से लौटा थापरिजन ने बताया कि अमन एमबीबीएस का छात्र था। वह यूक्रेन में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हाल ही में रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वह बिलासपुर लौटा था। इस बीच कुछ दिन पहले उसकी तबियत खराब हुई थी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था।पीलिया से हुई मौतइस मामले में अपोलो प्रबंधन का कहना है कि परिजन ने लापरवाही का आरोप लगाया है। लेकिन जो वीडियो उन्होंने दिखाया है, वह तीन दिन पुराना है। खून इतना ज्यादा नहीं बहा था, युवक को पीलिया था, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा था। इसी के चलते उसकी मौत हुई है।


