छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में कोरोना को लेकर राहत की खबर, 10 मरीज स्वस्थ होकर हुए डिस्चार्ज

रायपुर, 9 जून – राजधानी रायपुर से कोरोना संक्रमण को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। शहर में कोरोना से संक्रमित 10 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। मुख्य जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि अब तक रायपुर में कुल 35 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से केवल 4 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री रही है, जबकि बाकी सभी मामले स्थानीय संक्रमण के हैं।

फिलहाल रायपुर में कोरोना के 25 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 1 मरीज अस्पताल में भर्ती है और शेष 24 मरीज होम आइसोलेशन में उपचाररत हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस लहर में अब तक किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, जो कि राहत की बात है।

डॉ. चौधरी ने बताया कि इस बार का कोरोना वायरस अपेक्षाकृत कम खतरनाक है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। संक्रमितों में सामान्य लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार और स्वाद का चला जाना देखे जा रहे हैं। उन्होंने खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है, क्योंकि ये वर्ग जल्दी संक्रमित हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग की अपील:

  • कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।
  • जांच की सुविधा जिला अस्पताल पंडरी और डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में उपलब्ध है।
  • होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को परिवार से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।
  • भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बचें और मास्क का उपयोग जरूर करें।
  • संक्रमण को हल्के में न लें, और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सलाह लें।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि सतर्कता और जागरूकता से ही इस संक्रमण को रोका जा सकता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button