छत्तीसगढ़
Trending

मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट मामला: ठेका कंपनी का अनुबंध निरस्त करने की अनुशंसा, चार बाउंसरों की सेवा समाप्त

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में पत्रकारों के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कॉल मी सर्विस नामक ठेका कंपनी के कर्मचारियों द्वारा की गई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ठेका निरस्त करने की अनुशंसा की है।

मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. विवेक चौधरी ने बताया कि यह घटना राज कुमार बोथरा के गुंडों द्वारा अंजाम दी गई थी। मामले की जांच के बाद कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। जवाब मिलने के बाद अनुबंध समाप्त करने की सिफारिश चिकित्सा शिक्षा आयुक्त को भेज दी गई है।

इधर, पत्रकारों से दुर्व्यवहार में शामिल चारों बाउंसरों को तत्काल प्रभाव से नौकरी से हटा दिया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल परिसर में कानून व्यवस्था भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति या एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रशासन की इस सख्ती से अस्पताल की सुरक्षा और मीडिया की स्वतंत्रता को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button