छत्तीसगढ़
Trending

रथयात्रा 2025 : 27 जून को कोटा रायपुर में निकलेगी भव्य जगन्नाथ रथयात्रा, तैयारियों में जुटी समिति

रायपुर, कोटा | महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा का पावन पर्व अब केवल 45 दिन दूर है। इस बार 27 जून 2025 को कोटा रायपुर में भव्य एवं दिव्य रूप में रथयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर श्री जगन्नाथ रथयात्रा आयोजन समिति, कोटा रायपुर तैयारियों में जुट गई है।

समिति के सदस्यों ने जानकारी दी कि इस वर्ष रथयात्रा को ऐतिहासिक और श्रद्धामय स्वरूप देने का लक्ष्य रखा गया है। इस हेतु सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए समिति घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रही है।

जिन लोगों तक सीधे पहुँचना संभव नहीं हो पा रहा है, उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा है। समिति ने अपील की है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल होकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।

समिति द्वारा रथयात्रा 2024 की एक प्रेरणादायक वीडियो क्लिप भी साझा की गई है, जिससे लोगों में उत्साह और श्रद्धा का संचार हो रहा है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button