छत्तीसगढ़
Trending

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्कर गिरफ्तार, 17 भैंसों से भरा ट्रक जब्त

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रतनपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सामली जिले निवासी आरोपी शाहरुख कुरैशी को गिरफ्तार किया है, जो मवेशियों से भरे ट्रक को कत्लखाने ले जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक रायपुर-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग से आ रहे आयशर ट्रक में 17 मवेशी बिना चारा-पानी के ठूंस-ठूंसकर भरे हुए थे। इनमें से 2 भैंसा मृत मिले जबकि 1 घायल अवस्था में पाया गया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को रतनपुर क्षेत्र में रोका। इस दौरान चालक मौके से भाग निकला, जबकि आरोपी शाहरुख कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मौके पर गवाहों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भिजवाया।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button