छत्तीसगढ़
Trending

राजनांदगांव: भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखें लिस्ट…

रायपुर, 25 जनवरी 2025: भाजपा ने राजनांदगांव जिले के नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। नगर पंचायत छुरिया से अजय पटेल को अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा, भाजपा ने छुरिया नगर पंचायत से 15 पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी की है।

डोंगरगढ़ नगर पालिका के लिए 24 प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। वहीं, लालबहादुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए देवेंद्र साहू को मैदान में उतारा गया है। इसके साथ ही लालबहादुर नगर पंचायत से 15 पार्षद प्रत्याशियों की सूची भी जारी की गई है।

भाजपा की इस घोषणा के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला रोचक होने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button