छत्तीसगढ़
Trending

राजेश मूणत बने रेलवे बोर्ड के सलाहकार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अनुशंसा पर नियुक्ति, छत्तीसगढ़ की रेल परियोजनाओं को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर, 13 दिसंबर 2024 | रायपुर पश्चिम विधानसभा के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेश मूणत को रेलवे बोर्ड में सलाहकार नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुझाव पर राज्य सरकार ने उनके नाम की अनुशंसा की थी, जिसे स्वीकृति देते हुए आदेश जारी कर दिया गया है।

राजेश मूणत की इस नियुक्ति को उनके समर्थकों ने छत्तीसगढ़ के लिए एक सकारात्मक कदम बताया है। समर्थकों का कहना है कि रेलवे बोर्ड में मूणत की मौजूदगी से राज्य में रेल सेवाओं की स्थिति में सुधार की उम्मीदें बढ़ गई हैं। लंबे समय से ट्रेन रद्द होने और अन्य समस्याओं को लेकर बोर्ड की आलोचना हो रही थी, लेकिन अब मूणत के हस्तक्षेप से समाधान मिलने की संभावना है।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत को रायपुर और नया रायपुर के विकास में उनकी अहम भूमिका के लिए जाना जाता है। उनके समर्थकों का मानना है कि रेलवे बोर्ड में उनकी उपस्थिति न केवल राज्य की रेल परियोजनाओं को गति देगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के विकास की दिशा भी तय करेगी।

यह नियुक्ति भाजपा के लिए भी राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। मूणत के अनुभव और उनकी प्रशासनिक समझ का लाभ अब रेलवे से जुड़े मामलों में मिलेगा।

Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button