छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर पुलिस का ‘निजात’ अभियान: एमजीएम स्कूल में नशा मुक्ति और साइबर अपराध जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

रायपुर | रायपुर पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान ‘निजात’ के तहत एमजीएम स्कूल में एक कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें नशा मुक्ति और साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। सीएसपी अजय कुमार, आईपीएस, ने विद्यार्थियों को नशा और अपराध से दूर रहते हुए जीवन में कड़ी मेहनत और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे के खतरों पर चर्चा करते हुए विद्यार्थियों को सावधान रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सीएसपी केशरी नंदन नायक ने साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए इससे बचने के उपाय बताए, और समाजसेवी विद्या भूषण सतपत्ती ने विद्यार्थियों को एक जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे समाज को सही दिशा में ले जा सकें।

इस कार्यशाला में विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थियों ने नशा विरोधी ड्रॉइंग, नारा, और निबंध प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अंत में पुलिस अधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। एमजीएम इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, गायत्री नगर की प्राचार्य डॉ. लीना आर जेकब ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button