छत्तीसगढ़
Trending

RAIPUR NEWS : लाखे नगर चौक के पलक झपकाने वाले गणेश जी के दर्शन फिर शुरू, विवाद के बाद बुधवार रात खोला गया पंडाल

रायपुर। राजधानी रायपुर के लाखे नगर चौक में स्थापित पलक झपकाने वाले भगवान गणेश की प्रतिमा के दर्शन अब श्रद्धालु फिर से कर सकेंगे। 4 सितंबर की रात अश्लील गाना बजाने और डांस किए जाने के विवाद के बाद पंडाल को बंद कर दिया गया था। लेकिन बुधवार रात 5 सितंबर को करीब 11 बजे समिति ने पंडाल के पर्दे खोल दिए। इस मौके पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।

समिति ने जानकारी दी है कि गुरुवार शाम 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए निरंतर दर्शन की व्यवस्था रहेगी।

दरअसल, विवाद तब शुरू हुआ जब सिंधु युवा एकता गणेश उत्सव समिति द्वारा लगाए गए पंडाल में देर रात फिल्मी और अशोभनीय गाने बजाए गए। इस पर बजरंग दल ने आपत्ति जताई और भारी प्रदर्शन करते हुए प्रतिमा विसर्जन की मांग की। उनका आरोप था कि न सिर्फ अशोभनीय गाने बजाए गए, बल्कि प्रतिमा के स्वरूप से भी छेड़छाड़ की गई।

हंगामे के बाद समिति को प्रतिमा को मूल स्वरूप में पुनः स्थापित करना पड़ा। आखिरकार बुधवार रात पंडाल खोला गया और पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की अनुमति दी गई।

👉 अब लाखे नगर चौक में भक्त गणेश जी के दर्शन पहले की तरह कर पाएंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button