छत्तीसगढ़
Trending

Raipur Murderous Attack Case: रायपुर में तेंदुआ इलाके में युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने देशी कट्टा-कारतूस और लोहे का पाइप के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायपुर, 19 सितंबर 2025 राजधानी रायपुर के तेंदुआ इलाके में युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आमानाका थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से देशी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, लोहे का पाइप और मोटरसाइकिल जब्त की है।

मामला क्या है

14 सितंबर की रात करीब 11 बजे तेंदुआ रामा टीएमटी के पास अजय साहू उर्फ जागेश्वर साहू गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। उसके सिर पर गंभीर चोट थी और वह बेहोश था। घायल युवक को बीरगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रार्थी प्रकाश साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात आरोपियों ने उसके बेटे पर हत्या के इरादे से हमला किया। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 310/25, धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

पुलिस ने मामले की जांच में पीड़ित के दोस्तों से पूछताछ, घटनास्थल का निरीक्षण और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की। तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों की पहचान हुई। जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोहेल राणा (18 वर्ष) निवासी हीरापुर ढांचा और दिलशाद अंसारी (21 वर्ष) निवासी धनेली रोड को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में कबूलनामा

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि घटना की रात उनका अजय साहू और उसके दोस्तों से आमना-सामना हो गया था। विवाद बढ़ने पर उन्होंने देशी कट्टा और लोहे के पाइप से धमकी दी। इसी दौरान अजय के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर गंभीर चोट पहुंचाई और वे मौके से फरार हो गए।

बरामदगी

  • 1 देशी कट्टा
  • 2 जिंदा कारतूस
  • लोहे का पाइप
  • मोटरसाइकिल

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button