रायपुर नगर निगम चुनाव 2025: कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे का जनसंपर्क अभियान, तालाब-मैदान बचाने का वादा, 11 फरवरी को पंजे के निशान पर वोट देने की अपील

रायपुर, 3 फरवरी 2025। आगामी नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ति प्रमोद दुबे ने आज शहर के विभिन्न इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। वे कंकाली पारा, कुशालपुर, भानपुरी और अन्य क्षेत्रों में पहुंचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान दीप्ति ने जनता से कहा, “हमें एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो शहर की समस्याओं को समझे और उनका समाधान कर सके।” उन्होंने विशेष रूप से शहर के तालाबों और मैदानों को बचाने की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा, “रायपुर की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। मैं आपसे आशीर्वाद मांगती हूं ताकि इन धरोहरों को सुरक्षित रखा जा सके और आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा रायपुर मिल सके।”
दीप्ति ने 11 फरवरी 2025 को मतदान के दिन पंजे के निशान पर वोट देने की अपील की और कहा, “हमारी नीति और नियत स्पष्ट है – रायपुर का विकास नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।”



