छत्तीसगढ़
Trending

Raipur Crime News: छात्रा से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर विदेश भागा, पुलिस और कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही उजागर

रायपुर। राजधानी के एक प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा ने प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि प्रोफेसर उसे बार-बार केबिन में बुलाकर अशोभनीय हरकतें करते थे और विरोध करने पर इंटरनल परीक्षा में फेल करने की धमकी देते थे। साथ ही, वे डिजिटल माध्यमों से भी आपत्तिजनक संदेश भेजते थे।

छात्रा ने बताया कि जनवरी माह में डायरेक्टर मेडिकल एजुकेशन (DME) को पूरे मामले की जानकारी दी गई थी, लेकिन तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इस बीच जब छात्रा ने एफआईआर दर्ज करवाई, तभी उसने पुलिस को यह जानकारी दे दी थी कि आरोपी विदेश भाग सकता है। बावजूद इसके पुलिस और कॉलेज प्रबंधन दोनों स्तरों पर लापरवाही सामने आई।

बताया जा रहा है कि आरोपी प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा चुपचाप विदेश रवाना हो गया। कॉलेज डीन का कहना है कि प्रोफेसर ने न तो छुट्टी ली और न ही विदेश जाने की कोई जानकारी दी। वहीं पुलिस अब एयरपोर्ट को अलर्ट करने और आरोपी की तलाश में जुटने की बात कर रही है।

इस पूरे मामले में पुलिस और कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है, जिसने आरोपी को भागने का मौका दे दिया। फिलहाल पुलिस प्रोफेसर डॉ. आशीष सिन्हा के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की तैयारी कर रही है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button